IPL-2020 ऑक्शन में खरीदे गए 62 खिलाड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
IPL-2020 के लिए कोलकाता में ऑक्शन हुआ। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। उन्हें KKR ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑक्शन में 62 खिलाड़ी खरीदे गए। नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग बेस प्राइस 20 लाख, 30 लाख और 40 लाख में रखा गया। RCB में विराट कोहली 17 करोड़, KKR में सुनील नरेन 12.50 करोड़, KXIP में केएल राहुल 11 करोड़ के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
