62 साल पहले जब 16 घंटे तक क्रीज पर रहा था ये पाकिस्तानी बल्लेबाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन 1958 में पाकिस्तान ओपनर हनीफ मोहम्मद 970 मिनट यानी 16 घंटे से ज्यादा वक्त तक क्रीज पर जमे रहे। तब बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को बचाने के लिए उन्होंने 337 रनों की मैराथन पारी खेली थी, जो उस वक्त टेस्ट क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी पारी थी। 21 दिसंबर 1934 को जूनागढ़ में जन्में हनीफ 11 अगस्त 2016 को कराची में गुजरे।
