मुंबई मैराथन में 7 प्रतिभागियों को आया कार्डियक अरेस्ट, 64 साल के धावक की मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार को टाटा मुंबई मैराथन 2020 में 46 हजार हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में 7 को हार्ट अटैक आया और सभी को इलाज के लिए मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं मैराथन में दौड़ते वक्त 64 साल के गजानन मलजालकर की कार्डियक अरेस्ट आने से मौत हो गई. मैराथन में पहला स्थान डेरारा हरिसा ने हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर अयेले एब्सेरो और तीसरे पर बिरहानू टेशोम रहे.
