टोक्यो ओलिंपिक से पहले भारतीय आर्चरी टीम ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टोक्यो ओलिंपिक के लिए जाने से पहले भारतीय आर्चरी टीम के 8 खिलाड़ियों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया। इस प्रकार आर्चरी टीम ओलिंपिक के लिए वैक्सीनेट होने वाली देश की पहली टीम बनी। अतनुदास, तरुणदीप रॉय, प्रवीण जाधव, दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, कोमोलिका बारी, बी धीरज और मधुवेदान को दूसरी डोज दी गई। बकौल दीपिका, वैक्सीनेशन के बाद किसी भी सदस्य को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।
