बोगलार्का कापस समेत हंगरी की 9 महिला तैराक संक्रमित, डोमिनिक कोजमा भी कोरोना पॉजिटिव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हंगरी की राष्ट्रीय टीम की 9 महिला तैराक कोरोना की चपेट में आईं। इनमें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बोगलार्का कापस भी शामिल हैं। ट्रेनिंग जारी रखने के लिए कापस के दो टेस्ट नेगेटिव आने जरूरी थे। उनका पहला टेस्ट तो नेगेटिव आया, लेकिन दूसरा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा 2017 विश्व चैंपियनशिप में 4 गुना 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले की कांस्य पदक विजेता डोमिनिक कोजमा भी कोरोना पॉजिटिव हैं।
