भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, आल राउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप से बाहर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/BCCI
एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक 2 मैच खेले है और दोनों ही मैचों में टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन इसके बावजूद टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान के खिलाफ खेलें गए मैच के दौरान आल राउंडर हार्दिक पांड्या कमर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए है. जिसके बाद BCCI ने बताया कि उन्हें बाकी मैचों के लिए आराम देने का फैसला किया गया है. उनकी जगह दीपक चाहर को टीम में जगह दी गयी है.