अंडर 19 टीम के सदस्य मनजोत कालरा पर लगे बैन को लेकर डीडीसीए के एक अधिकारी ने कही यह बात
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उम्र संबंधी गड़बड़ी करने के मामले में अंडर 19 टीम के खिलाड़ी मनजोत कालरा को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा कि कालरा के फैसले में समानता नही बरती गई है। क्योंकि कालरा के साथ दो अन्य आरोपी नीतीश राणा और शिवम मावी को लेकर इस मामले में अलग सजा दी गई है।
