भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट देखने आया दर्शक निकला संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। दोनों टीमों को बाकी के दो टेस्ट मुकाबले सिडनी और ब्रिस्बेन में खेलना है लेकिन उससे पहले मेलबर्न से आई खबर ने हड़कंप मचा दिया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट देखने गए दर्शकों में से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
