निदा डार पर सेक्सिस्ट कमेंट करके विवादों में फंसे पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक महिला क्रिकेटर निदा डार पर किए सेक्सिस्ट कमेंट के चलते ट्रोल हो रहे हैं। एक टॉक शो में निदा से शादी का सवाल होता है तो रज्जाक कहते हैं कि, 'जब वो क्रिकेटर्स बनती हैं तो पुरुषों से बराबरी करती हैं। उन्हें साबित करना होता है कि सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है, इसलिए शादी की भावना चली जाती है।'
