अबु धाबी टी-10 लीग : क्रिस लिन ने 30 गेंदों में बनाया सबसे बड़ा स्कोर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अबु धाबी में टी-10 लीग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मराठा अरेबियंस को जीत दिलाई। मराठा अरेबियंस ने टीम अबू धाबी को 24 रन से हराया। क्रिस लिन ने लीग में सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 9 चौकों और 7 छक्कों की बदौलत 30 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाए। उनसे पहले मराठा अरेबियंस के ही एलेक्स हेल्स ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए थे।
