एसी मिलान की रोमा पर 2-0 से जीत, कोरोना मृतकों को श्रद्धांजलि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में एसी मिलान ने इटली की लीग सीरी-ए में रोमा पर 2-0 से मिली जीत के बाद कोरोना वायरस महामारी से मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। यह लॉकडाउन के बाद से एसी मिलान का पहला घरेलू मैच था। खाली पड़े सान सिरो स्टेडियम पर टीम ने बड़ा-सा बैनर लगा रखा था। जिस पर लिखा था- टुगेदर फॉरएवर। जिसका हिंदी में अर्थ है- हम हमेशा साथ साथ हैं।
