ऐतिहासिक फैसला: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड बनाएगा महिला क्रिकेट टीम, 25 महिलाओं को मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए महिला क्रिकेट टीम बनाने का ऐलान किया। इसके लिए 25 महिलाओं को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी दिया जाएगा। गौरतलब है कि बोर्ड ने इससे पहले 17 अक्टूबर से 40 महिला क्रिकेटर्स के लिए ACB इनडोर एकेडमी और काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित किया था। कैंप में सभी महिलाओं को बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग और फिजिकल फिटनेस की ट्रेनिंग दी गई थी।
