टीम इंडिया को बैकफुट पर लाने के लिए एडम गिलक्रिस्ट ने इस खिलाड़ी को बताया जिम्मेदार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि दोनों ही पारियों में पृथ्वी शॉ के जल्दी आउट होने से टीम बैकफुट पर आ गई। पहली पारी को देखते हुए, मुझे लगता है कि चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली की धीमी बल्लेबाजी, टीम के लिए सही थी। लेकिन दूसरी पारी में भारत इस तरह के क्रम को दोहराने में नाकाम रही।
