x

मिसबाह उल हक को पूर्व खिलाड़ी की नसीहत, बोले- दो में से कोई एक ही पद चुनें

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास ने टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक को अहम सलाह दी है। उन्होंने मिसबाह को दो में से कोई एक ही पद चुनने को कहा है। उन्होंने कहा, 'मिसबाह अगर आगे बढ़ना चाहते हैं तो मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता में से कोई एक ही जिम्मेदारी निभाएं। मैं कभी भी दो प्रमुख पदों को स्वीकार नहीं करूंगा। पेशेवर क्रिकेट एक आसान खेल नहीं है।'