अफगानी क्रिकेटर की इलाज के दौरान मौत, दुर्घटना के बाद ICU में थे भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान के बल्लेबाज 29 वर्षीय नजीब ताराकई की इलाज के दौरान मौत हो गई। ताराकई को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ICU में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। ताराकई के निधन पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गहरा दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा, 'अफगानिस्तान ने अपने आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज और बहुत ही उम्दा इंसान नजीब ताराकई को खो दिया है'।