मैच फिक्सिंग के आरोप में अफगानिस्तान ने कोच पर लगा पांच साल का प्रतिबंध
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के घरेलू स्तर के कोच नूर मोहम्मद ललाई पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। इन आरोपों के चलते उन्हें सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नूर मोहम्मद को स्पॉट फिक्सिंग के लिए राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी से संपर्क करने का दोषी पाया गया था। राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी ने उसकी रिपोर्ट की थी।