28 महीने बाद स्टेडियम में दिखेंगे दर्शक, 16 सितंबर से टिकटों की बिक्री शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cricket times
आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण में दर्शकों को मैदान में एंट्री मिलेगी। बीसीसीआई ने आज इसकी अनुमति दी। दूसरे चरण में पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। बता दें आईपीएल की साइट पर टिकट बुकिंग को लेकर सारी जानकारी साझा की गई हैं। आईपीएल के मुताबिक, 16 सितंबर से फैन्स टिकट बुक करा सकते हैं।
