15 महीने बाद भुवी ने हासिल किया अंतरराष्ट्रीय विकेट, जोश बटलर को किया आउट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भुवनेश्वर कुमार ने आज 15 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई विकेट हासिल किया। उन्होंने जोश बटलर को आउट किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला चल रहा है तब भुवी ने ये कारनामा किया है। उन्होंने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर बड़ी सफलता हासिल की। भुवनेश्वर की सीधी गेंद पर जोस बटलर शून्य पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौटे।
