डबल सेंचुरी के बाद मयंक से तीसरे शतक की मांग करते दिखे कोहली, वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे दिन मयंक अग्रवाल ने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ते हुए 243 रन बनाए। अब मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल को इशारों-इशारों में ही दोहरा शतक लगाने को कहा। मयंक ने भी विराट की मांग को पूरा करते हुए दोहरा शतक जड़ा, लेकिन विराट की 300 रनों की मांग को पूरा करने में मयंक असमर्थ रहे।
