10 महीने 26 दिन बाद देश में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी, 5 फरवरी को होगा मैच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
10 महीने 26 दिन बाद देश में 5 फरवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। पहले टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम भिड़ेंगी। ये पिछले 28 साल में देश में दो इंटरनेशनल मैचों के बीच सबसे लंबा गैप रहा। 10 मार्च 2020 को देश में आखिरी मैच हुआ, जोकि अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा में हुआ था।
