रिटायरमेंट के बाद धोनी को बीजेपी नेता ने दिया चुनाव लड़ने का ऑफर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को साल 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'एमएस धौनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं और किसी अन्य चीज से नहीं। धोनी ने जो क्षमता क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में काफी जरूरत है। उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।'