गांगुली ने सीरीज के आगामी मैचों के लिए विराट को दी शुभकामनाएं
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की बड़ाई करते हुए कहा है कि,' हमारी टीम बहुत मजबूत है। हम अगले मैच में जोरदार वापसी करेंगे।' इसके साथ ही सौरभ गांगुली ने विराट को आगामी दो मैचों के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
