वापसी के बाद जब पहली बार इंटरनैशनल वनडे जीता था साउथ अफ्रीका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन 1991 में दक्षिण अफ्रीका ने इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की थी, वो भी भारत के खिलाफ। नई दिल्ली में हुए सीरीज़ के तीसरे वनडे मैच में केपलर वेसेल्स के 90 और पीटर कर्स्टन के 86 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 20 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से हराया था। तब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 287 रनों का टारगेट दिया था।
