प्लेयर ऑफ द मैच अजिंक्य रहाणे को मिला मुलाग मेडल, जानें क्या है खास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया। अजिंक्य रहाणे प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्हें मुलाग मेडल मिला। दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले ही घोषणा हुई थी कि प्लेयर ऑफ द मैच को मुलाग मेडल मिलेगा। पहली पारी में रहाणे ने 112 रन तो दूसरी पारी में नाबाद 27 रन बनाए। बता दें जॉनी मुलाग विदेशी दौरे पर जाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान थे, उन्हीं के नाम पर ये मेडल है।
