रोहित शर्मा के चैलेंज को अजिंक्य रहाणे ने किया पूरा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा द्वारा दिए गए Keep It Up चैलेंज को पूरा कर दिया। रहाणे ने पिंक बॉल से इस चैलेंज को पूरा किया। इस चैलेंज की शुरुआत युवराज सिंह ने की थी। अजिंक्य रहाणे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "रोहित शर्मा के चैलेंज को स्वीकार करता हूं। इसे मैंने शाम में पूरा किया, इसी वजह से पिंक गेंद का इस्तेमाल किया।"