बॉर्डर-गावस्कर सीरीज फतह करके रहाणे ने दी थी दमदार स्पीच, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की दमदार स्पीच वाली वीडियो ट्वीट की। वीडियो में रहाणे ने कहा, 'ये हमारे लिए बहुत बड़ा पल है। एडिलेड में जो हुआ उसके बाद हमने जिस तरह से मेलबर्न में वापसी की वह काफी शानदार था। यह किसी एक या दो खिलाड़ियों का प्रयास नहीं बल्कि पूरी टीम का प्रयास था। तीनों मुकाबलों में सभी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह देखना काफी अच्छा था।'
