एलिस पैरी ने कहा- फीमेल CEO के लिए तैयार है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की खिलाड़ी एलिस पैरी का मानना है, 'उनके देश के क्रिकेट बोर्ड को महिला बॉस चला सकती है।' उन्होंने कहा, 'अब एक महिला के बोर्ड का CEO बनाने का समय आ गया है।' बता दें बोर्ड के CEO केविन रॉबर्ट्स को उनके कार्यकाल से पहले ही पद से हटा दिया गया है। वहीं एक कोच के अलावा 40 कर्मचारियों की भी छुट्टी बोर्ड ने कर दी है।