कोरोना के चलते सभी बैडमिंटन टूर्नामेंट 12 अप्रैल तक के लिए स्थगित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्व बैडमिंटन संघ के आज से लागू हुए फैसले के मुताबिक, कोरोना वायरस के चलते बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर और बैडमिंटन के अन्य सभी टूर्नामेंट 12 अप्रैल तक स्थगित हुए। नई दिल्ली में 24 से 29 मार्च तक आयोजित होने वाला इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट भी स्थगित हुआ। बता दें सभी सदस्यों की सलाह से ये टूर्नामेंट रद्द हुए हैं, क्योंकि खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर बहुत सारे प्रतिबंध लगे हैं।
