शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत के अखिल ने बढ़ाया देश का मान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Intoday
22 साल के अखिल शियोरान ने मैक्सिको में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में 50 मीटर राइफल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर भारत का मान बढ़ाया है। इसके अलावा 16 साल की मनु भाकेर ने दो गोल्ड और शहजार रिज़वी ने एक मेडल जीता है। इसी के साथ 9 मेडल लेकर भारत पहले और 5-5 मेडल के साथ चीन और अमेरिका दूसरे और तीसरे स्थान पर है। फिलहाल भारत के खाते में 4 गोल्ड 1 ब्रॉन्ज़ और 4 सिल्वर मेडल शामिल है।