ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने तोड़ा धोनी का यह रिकॉर्ड, निकलीं सबसे आगे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की महिला विकेटकीपर एलिसा हीली ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने यह कारनामा ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान किया। हीली के नाम अब टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड है।