अंबाती रायुडू ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान करने के बाद डिलीट किया ट्वीट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने शनिवार को ट्विटर के जरिए अचानक इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास का ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के इस बल्लेबाज ने कुछ ही देर में ये ट्वीट डिलीट कर दिया। डिलीट हो चुके ट्वीट में 36 साल के रायुडू ने कहा कि वो आईपीएल में उनका आखिरी सीजन होगा। रायुडू ने सीएसके और मुंबई इंडियंस को शुक्रिया कहा।
