अमेरिकी कंपनी से IPL का आयोजन, आदित्य वर्मा ने BCCI को दिया सुझाव
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूयॉर्क की स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी IMG को आइपीएल के एक सीजन का आयोजन कराने के लिए हर साल 35 करोड़ रुपये का भुगतान किये जाने को लेकर बिहार क्रिकेट संघ के सचिव आदित्य वर्मा ने बीसीसीआइ को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि IPL भारत का खेल है। इसका आयोजन भारतीय संसाधनों के माध्यम से किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला IPL कराने की भी मांग की है।
