तीसरी बार दुनिया की सबसे फिट महिला खिलाड़ी बनी अमेरिका की बाइल्स
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अमेरिका की स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड नामक मैग्जीन ने दुनिया के टॉप-50 फिट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इसमें 25 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसी हिसाब से अमेरिका की जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स लगातार तीसरी बार दुनिया की सबसे फिट महिला खिलाड़ी बनी। जबकि पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट में यूनान के जियानिस एंटेटोकोंपो पहले नंबर पर रहे। वहीं दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच दूसरे सबसे फिट खिलाड़ी बने।