अमेरिका के मशहूर जिम्नास्ट कुर्ट थॉमस का 64 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के पहले पुरुष जिम्नास्ट 64 वर्षीय कुर्ट थॉमस का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें 24 मई को मस्तिष्काघात हुआ था। तब उनके दिमाग की एक नस फट गयी थी। उनकी पत्नी बैकी थॉमस ने कहा, 'कल मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त और पिछले 24 वर्षों से अपना हमसफर खो दिया। मुझे हमेशा उनकी पत्नी होने पर गर्व रहेगा।'