मतभेद खत्म करने के लिए साथ लाए जा सकते हैं आमिर और कोच- PCB CEO
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया था। आमिर ने टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए थे और उनके अंडर खेलने से मना किया था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO वसीम खान ने कहा है कि वह आमिर और कोच लोगों को एक साथ लाकर इस मसले का हल निकालने की कोशिश कर सकते हैं। हाल ही में खान ने आमिर से मुलाकात की थी।