x

आज ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021’ का शुभारंभ करेंगे अमित शाह, 4 से 13 जून तक होंगे खेल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अमित शाह पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021’ का आज शाम साढ़े सात बजे शुभारंभ करेंगे। गेम्स के चौथे संस्करण में देशभर के करीब 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेगा। यहां 1,866 पदकों के लिए खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। इनमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं। 25 खेल पांच स्थान पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।