आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: अनामिका ने डेब्यू मैच जीता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: can india
आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में कौशल और तकनीकी स्तर पर श्रेष्ठता का शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय मुक्केबाज अनामिका ने रोमानिया की यूजेनिया एंजेल को शिकस्त दी। अनामिका ने इस्तांबुल में खेली जा रही प्रतियोगिता में सभी जज के सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया। अनामिका का अगला मुकाबला रविवार को ऑस्ट्रेलिया की क्रिस्टी ली हैरिस से होगा।
