एंड्रू फ्लिंटॉफ ने स्टीव स्मिथ और सैंडपेपर विवाद को लेकर दी प्रतिक्रिया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एंड्रू फ्लिंटॉफ ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के सैंडपेपर विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी। फ्लिंटॉफ के मुताबिक सैंडपेपर विवाद के बॉल टैम्परिंग मामले में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम सम्मिलित थी, टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर बाकी खिलाड़ियों को बचा लिया। सैंडपेपर का इस्तेमाल गलत तो है ही। मैं यह मान ही नहीं सकता कि टीम के सभी खिलाड़ी इसमें सम्मिलित नहीं थे।