अमेरिकी महिला एमेच्योर चैंपियनशिप में खेलने वाली पहली भारतीय बनी अनिका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अनिका वर्मा अमेरिकी महिला एमेच्योर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय गोल्फर बनीं। नोएडा के सेक्टर 36 में रहने वाली 16 साल की अनिका की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही है। वह पहले दौर में तीन ओवर 75 के स्कोर से संयुक्त 55वें स्थान पर चल रही हैं। बता दें स्ट्रोक प्ले के दो दौर के बाद शीर्ष 64 खिलाड़ी चैंपियनशिप के मैच प्ले वर्ग में जगह बनाएंगे।