अनिल कुंबले किंग्स इलेवन पंजाब के डायरेक्टर और हेड कोच नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज अनिल कुंबले आईपीएल की फ्रेंचाएजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के डायरेक्टर और हेड कोच बने। आने वाले सीजन में कुंबले टीम से जुड़े सभी फैसले लेंगे। टीम के को-ओनर मोहित बर्मन ने इसकी पुष्टि की। गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब अब इकलौती ऐसी फ्रेंचाइजी टीम है, जिसके पास भारतीय कोच है। अनिल कुंबले टीम मैनेजमेंट के सामने किंग्स इलेवन पंजाब के रोडमैप की प्रेजेंटेशन 19 अक्टूबर को देंगे।
