ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय महिला खिलाड़ी बनी अंकिता रैना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने इतिहास रच दिया है। वह किसी ग्रैंडस्लैम के मेन इवेंट में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने रोमानिया की मिहेला बुजारनेकु के साथ जोड़ी बनायी है और डबल्स प्रतियोगिता में सीधी एंट्री हासिल की है। हालांकि, उन्हे सिंगल्स में जगह बना पाने में कामयाबी नहीं मिली थी। भारत के चार खिलाड़ी सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लेते दिखेंगे।