यूएस ओपन क्वालिफायर के दूसरे दौर में पहुंची अंकिता रैना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत की टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने यूएस ओपन क्वालिफायर के पहले दौर में बेल्जियम की नौवीं वरीयता प्राप्त यासलीन बोनावेंचुरे को 6- 1,1- 6, 6- 2 से हराया। उन्होंने यासलीन को 2014 में भी क्ले कार्ट पर हराया था। अंकिता का दूसरे दौर में चेक गणराज्य की देनिया एल्लेरटोवा से सामना होगा। रामकुमार रामनाथन इटली के फिलिपो बालदी से 5- 7, 6- 7 से हार गए। अंकिता विश्व की 194 वें नंबर की खिलाड़ी हैं।