एशियन गेम्स 2018: स्क्वैश में सौरभ और जोशना ने जीते ब्रॉन्ज मेडल
Kapil Chauhan
News Editor
इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने भारत की झोली में दिन का तीसरा कांस्य पदक ड़ाला। सौरभ घोषाल हांगकांग के खिलाड़ी से 3-2 से हार गए। जिसके चलते उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले जोशना चिनप्पा ने महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मलेशिया की सिवासांगरी सुब्रामण्यम ने जोशना को 3-1 से मात दी। वहीं आज स्क्वैश में दीपिका पल्लीकल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
