x

द ग्रेट खली के बाद WWE के लिए एक और भारतीय पहलवान तैयार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: News18

'द ग्रेट खली' के बाद अब इंदौर के 21 साल के 'सागर नामा' भारत की ओर से WWE के रिंग में उतरेंगे। दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली से दांव-पेंच की बारीकियां सीखने वाले बेन जैक्स उर्फ़ सागर नामा अब विदेशी पहलवानों को पटखनी देने के लिए मैदान में उतरेंगे। वो फिलहाल ट्रेनिंग के लिए अमेरिका जा रहे हैं, जो सितंबर में शुरू होगी। वहीं इससे पहले जालंधर के कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट में पिछले 6 महीने में खेले गए 30 मैचों में वो 20 मैच जीते हैं।