टी-20 का रोमांच चरम पर, 4 दिन में देखने को मिले 3 सुपर ओवर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टी-20 का रोमांच चरम पर है। क्रिकेट जगत में पिछले 4 दिनों में 3 सुपर ओवर देखने को मिले हैं। दरअसल, शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच खेला गया मैच भी टाई हुआ और सुपर ओवर के जरिए इंग्लैंड ने मुकाबला जीत लिया। इससे पहले भारत-न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के बीच तीन दिन के अंदर लगातार 2 टी-20 मैचों में 2 सुपर ओवर खेले गए थे।
