टोक्यो ओलंपिक का आठवां दिन: क्वार्टर फाइनल में पहुंची तीरंदाज दीपिका कुमारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंची। उन्होंने रूस की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में हराया। दीपिका ने ये मुकाबला 6-5 से जीता। शूटऑफ में सेनिया सिर्फ 7 पर निशाना लगा पाईं जबकि दीपिका 10 पर निशाना लगाने में सफल रहीं। दीपिका ने पहला और तीसरा सेट जीता तो सेनिया दूसरे और पांचवें सेट में जीत दर्ज की। चौथा सेट बराबर रहा था।
