वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए आर्चर, गेंदबाज ने मांगी माफी, तोड़ा था कोरोना प्रोटोकॉल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जोफ्रा आर्चर को जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल के उल्लंघन के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर किया गया। पहले टेस्ट में कोई घटना नहीं घटी। आर्चर को 5 दिन तक क्वारंटाइन रहना होगा। उनके दो कोविड-19 परीक्षण होंगे। नेगेटिव आने पर ही वह क्वारंटाइन से बाहर निकल पाएंगे। आर्चर ने कहा जो भी कुछ हुआ उसके लिए मुझे खेद है कि मैंने सभी को खतरे में डाला।
