अगले हफ्ते से गेंदबाजी में हल्की ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे आर्चर, ECB ने दी जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने हाल ही में अपने दाहिने हाथ की सफल सर्जरी करवाई थी। अब उनकी हल्की ट्रेनिंग करने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, उनके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में खेलने को लेकर अब तक भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस बारे में बयान जारी करके जानकारी दी है।