कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में अर्जेंटीना के दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रानी रामपाल की कप्तानी में 25 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को अर्जेंटीना दौरे के लिए रवाना हुई। यहां टीम को वर्ल्ड नंबर-2 टीम के खिलाफ 4 मैच की सीरीज खेलना है। ये मुकाबले 26, 28, 30 और 31 जनवरी को खेले जाएंगे। कोरोना के बीच भारतीय टीम करीब एक साल बाद मैदान पर वापसी करेगी। महिला टीम के पास टोक्यो ओलिंपिक से पहले खुद को आजमाने मौका है।
