थाईलैंड में फुटबॉल टीम को बचाने के लिए सेना ने किया यह अनोखा काम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: News18
पिछले 8 दिनों से थाईलैंड की एक गुफा में फंसे 12 बच्चे और उनके कोच को बाहर निकालने के लिए आर्मी ने 4 मीटर का पाइप गुफा में डाल दिये है. जिससे उनके पास खाना भेजा जा सके. साथ ही इन पाइपों से पानी भी बाहर निकाला जा सके. यह बच्चे फुटबॉल का एक मैच खेलकर गुफा देखने गए थे. जब यह बच्चे गुफा के अंदर थे तभी वहां पानी भर गया और यह बाहर नहीं निकल पाए. जिसके बाद कल एक अमेरिकी गोताखोर ने इन्हें ढूंढ निकाला था. फिलहाल भी गुफा के अंदर पानी भरा हुआ है.